फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉली-डे टूर के नाम पर कंपनी ने किया फर्जीवाड़ा

Mon, 07 Jul 2014 03:59 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में शान-ओ-शौकत भरी छुट्टियां मनाने की लोगों की हसरत हॉली-डे कंपनियों के लिए लूट का जरिया बन गई है।
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता फोरम ने ऐसे ही एक मामले में राजस्थान में अपने रिसोर्ट्स होने का दावा करने वाली कंपनी को फ्रॉड का दोषी पाया है।

फोरम ने शिवगढ़ रिसोर्ट्स लिमिटेड को सदस्यता शुल्क, विधिक खर्च और हर्जाने के रूप में 12,500 रुपये अदा करने के आदेश दिए हैं।

विकासखंड गोमतीनगर निवासी दीपक श्रीवास्तव ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी कि हॉली-डे टूर की सदस्यता दिए जाते समय उन्हें बताया गया था कि शिवगढ़ रिसोर्ट्स लिमिटेड के राजस्थान में अपने रिसोर्ट्स हैं।
विज्ञापन


कंपनी का सुमन मोटल्स के साथ अनुबंध है। सदस्यता लेने के बाद जब जोधपुर में छुट्टी बिताने की इच्छा जताई तो कंपनी यह सुविधा नहीं दे सकी।

जानकारी करने पर पता चला कि सुमन मोटल्स लिमिटेड और शिवगढ़ रिसोर्ट्स लिमिटेड का कोई अनुबंध ही नहीं था।

उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विजय वर्मा ने शिकायत सही पाई। ऑफर के चलते ही शिकायतकर्ता ने मेंबरशिप कार्ड बनवाने के लिए 5250 रुपये का भुगतान किया था।

कंपनी ने शिकायतकर्ता के साथ फॉड किया है। ऐसे में शिकायतकर्ता हर्जाना पाने का अधिकारी है। कंपनी को सदस्यता शुल्क 5,000 रुपये के अलावा हर्जाना के 5,000 रुपये और विधिक खर्च के लिए 2500 रुपये अदा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें