फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में झगड़ा सुलझाने मुलायम और अखिलेश से मिलेंगे पार्टी के ये बड़े नेता

Sat, 22 Oct 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता सामने आए हैं। मुलायम के पुराने साथी बेनी प्रसाद वर्मा और रेवती रमण सिंह सुलह कराने के लिए मुलायम सिंह के साथ ही अखिलेश यादव से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन


रेवती रमण ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) पर किसी को अंगुलि उठाने का हक नहीं है। वह मुलायम सिंह से मिलकर बात करेंगे। इसके बाद अखिलेश से मिलेंगे। आजम खां ने भी कहा है कि सुलह कराने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि पार्टी को नुकसान से बचाया जा सके।

वरिष्ठ सपा नेता व सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उन चाटुकारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जो मुलायम सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। बेनी ने कहा, मेरी नेताजी से टेलीफोन पर बात हुई है। 
विज्ञापन


वे चाटुकारों की ओर से भेजे गए कुछ पत्रों से दुखी हैं। मैंने इतना दुखी उन्हें पहले कभी नहीं देखा। मुख्यमंत्री को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे खुशी है कि अखिलेश ने पत्र लिखने वाले की निंदा की है। 
विज्ञापन

...और ये बोले आजम खां

डेमो प‌िक
अखिलेश को पार्टी को बचाने के प्रयास करने चाहिए। मुलायम और शिवपाल उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद से सपा को नुकसान हो रहा है। प्रदेश के लोग सपा को चाहते हैं, लेकिन यहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

वहीं आजम खां का कहना है, नेताजी (मुलायम सिंह) सपा के मालिक हैं और इस पार्टी को बनाने वालों में दो लोग ही जिंदा हैं, हम और रामगोपाल। पार्टी को नुकसान का जो हमें दर्द होगा वो  किसी और को नहीं होगा। हम हालात को बेहतर करने में लगे हैं। सभी नादानों से अपील हैं कि कोई ऐसी हरकत न करें जिससे पार्टी को नुकसान हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें