फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम कभी भाजपा का विकल्प नहीं खड़ा कर पाएंगे'

Thu, 06 Nov 2014 09:29 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भाजपा का विकल्प बनाने की निरर्थक कोशिश कर रहे हैं। वे जिन लोगों के साथ भाजपा का विकल्प खड़ा करने की सोच रहे हैं, उनमें तमाम नेता सजायाफ्ता हैं तो कई विभिन्न मामलों में जांच के घेरे में हैं। दागियों के सहारे मोदी का मुकाबला नहीं हो सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पराजय की हताशा से उबरकर और गठजोड़ की चिंता छोड़कर अकेले ही चलना चाहिए। जब भाजपा लोकसभा में 2 से 284 सीटों तक पहुंच सकती है तो 46 सीटों वाली कांग्रेस फिर सरकार में क्यों आ सकती।

बेनी बृहस्पतिवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकल्प वे लोग नहीं हो सकते, जो तरह-तरह के आरोपों में जांचों में फंसे हैं।
विज्ञापन


मुलायम के साथ बातचीत करने वाले सभी नेता कभी न कभी भाजपा के साथ रह चुके हैं। सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा के साथ खड़ी नहीं हुई है। कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प बन सकती है।

इसलिए मिली भाजपा को सफलता

बेनी ने कहा कि मोदी ने नेकनीयती और मजबूत इरादों का प्रदर्शन कर भाजपा को सत्ता व सफलता दिलाई है। मोदी ने लोगों के दिमाग में यह बात बैठा दी कि भाजपा ही नेकनीयत से काम करने वाली और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। इसी से उसे सफलता मिली।

मोदी की प्रशंसा का मतलब: इस सवाल पर कि नरेंद्र मोदी की प्रशंसा का अर्थ क्या है? बेनी ने कहा कि वे प्रशंसा नहीं कर रहे हैं बल्कि जमीनी हकीकत को सामने रख रहे हैं। जमीनी काम की बात करें तो मोदी ने अब तक कुछ नहीं किया।

उदाहरण के लिए कुछ बड़े लोगों को झाड़ू थमा देने से सफाई नहीं हो जाएगी। इस सवाल पर कि कांग्रेस के भी कई लोग मोदी के सफाई अभियान में शामिल हैं, बेनी ने कहा कि हाई प्रोफाइल लोग हमेशा सत्ता के साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन

पुनिया से मतभेद, पर पार्टी का फैसला सर्वोपरि

बेनी ने कहा कि पीएल पुनिया को राज्यसभा का टिकट देने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह बात सही है कि हमारे व पुनिया के बीच मतभेद थे और आज भी हैं, पर जब बैठक में हम सभी लोगों ने राज्यसभा उम्मीदवार तय करने का मामला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया था तो उनके फैसले का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।’

पुनिया के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद न छोड़ने को लेकर पूछने पर बेनी ने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस के सत्ता से हटने के बाद सभी कांग्रेसियों को लाभ के पदों से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें