फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेनी प्रसाद को मुंह की गंभीर बीमारी'

Thu, 05 Dec 2013 08:35 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर पलटवार किया।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि बेनी प्रसाद वर्मा को मुंह की गंभीर बीमारी है। कुछ न कुछ, सही-गलत उन्हें बोलना ही रहता है।

चौधरी ने कहा, बड़बोलापन बेनी की आदत है। शायद वह खुद नहीं जानते है कि कब क्या बोल रहे है। सपा में ही उन्हें पद, सम्मान मिला और उनकी हैसियत बनी।

जिन मुलायम सिंह यादव ने उन्हें छोटे भाई की तरह स्नेह दिया उनके उपकार का बदला वह कृतघ्नता से दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, राजनीति का हर जानकार जानता है कि मुलायम सिंह यादव सांप्रदायिकता के कट्टर विरोधी है। सपा ने फिरकापरस्त ताकतों की हमेशा खिलाफत की है।

बेनी प्रसाद केंद्र में जिस यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री बने हुए हैं उसके कर्णधारों को इस बात के लिए मुलायम सिंह का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उनके प्रबल प्रतिरोध के चलते ही भाजपा-एनडीए दिल्ली की सत्ता पर काबिज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनी वर्मा का सपा और मुलायम सिंह पर आरोप झूठ के पिटारे के अलावा कुछ नहीं है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्या के समाधान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो राजनीतिक कौशल दिखाया है वह सराहनीय है। चीनी मिलें चलने लगी है।

किसानों का गन्ना खत्म होने तक पेराई चालू रहेगी। चीनी मिल मालिक पिछले पेराई सत्र के बराबर गन्ना मूल्य देने को तैयार हो गए हैं।

सरकार ने उनकी समस्याओं का निदान कर दिया है और किसानों के हितों पर आंच नहीं आने दी। केंद्रीय मंत्री का किसानों के लिए आंसू बहाना बेवजह है।

सच तो यह है कि कांग्रेस की कुनीतियों के चलते ही आज किसान बदहाल है। कांग्रेस पूंजीघरानों की पक्षधर है, यह बात बेनी बाबू को अच्छी तरह जान लेना चाहिए।

यूपीए सरकार में प्रदेश के कांग्रेस और रालोद के केंद्रीय मंत्रियों ने कभी राज्य के हित में बात नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें