फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेगम सिकंदर, शुभ्रा और चित्रा ने चुराया पुष्प प्रेमियों का दिल

विज्ञापन
एनबीआरआई में शनिवार को शुरू हुआ दो दिवसीय बोगनविलिया उत्सव।
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में शनिवार को शुरू हुए दो दिवसीय बोगनविलिया उत्सव ने परिसर को रंगों की मखमली चादर से ढक दिया। प्रकृति और विज्ञान का यह अनोखा संगम देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर गया। कहीं ‘बेगम सिकंदर’ की दोहरे रंगों वाली नजाकत थी, तो कहीं ‘शुभ्रा’ की चांदनी सी धवल आभा मन को सुकून दे रही थी। वहीं ‘चित्रा’ की पंखुड़ियों पर बिखरी कुदरती चित्रकारी लोगों को ठिठककर देखने पर मजबूर कर रही थी।
विज्ञापन

उत्सव में इन तीनों प्रजातियों का जादू पुष्प प्रेमियों के सिर चढ़कर बोला। एनबीआरआई द्वारा विकसित ये दुर्लभ और लोकप्रिय किस्में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने उत्सव का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में 64 प्रतिभागियों ने भाग लिया और कुल 209 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। 20 वर्गों में डॉ. बीपी पाल, अर्जुन, अर्चना, मेरी पामर स्पेशल और लॉस बानोस वैरिगेटा समेत कई प्रजातियां प्रदर्शित की गईं। राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोवा के निदेशक प्रो. सुनील कुमार सिंह और एनकेएस चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सर्वश्रेष्ठ संरक्षकों और प्रदर्शकों को सम्मानित करेंगी।

मार्च से जुलाई तक फूलों की बहार

वैज्ञानिक-ई डॉ. केजे सिंह के अनुसार, ये तीनों किस्में भारतीय जलवायु, खासकर उत्तर प्रदेश की गर्मी के लिए बेहद अनुकूल हैं। कम पानी और तेज धूप में इनमें सबसे ज्यादा फूल खिलते हैं। मार्च से जुलाई के बीच पौधों में लगभग 90 प्रतिशत फूल और सिर्फ 10 प्रतिशत पत्तियां दिखाई देती हैं। ‘चित्रा’ प्रजाति तो अब कई देशों में अपनी खूबसूरती बिखेर रही है।
विज्ञापन

प्रदूषण से लड़ने में भी कारगर
वैज्ञानिकों के मुताबिक बोगनविलिया हवा में मौजूद धूल के कणों और हानिकारक गैसों को सोखने की क्षमता रखता है। इसकी सघन और कटीली झाड़ियां ‘साउंड बैरियर’ की तरह काम करती हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है। यही वजह है कि सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर इसे बड़े पैमाने पर लगाया जाता है। कम पानी में पनपने वाला यह पौधा जल संरक्षण को भी बढ़ावा देता है और पथरीली या कम उपजाऊ जमीन पर भी आसानी से उग जाता है।

Next
AU ऐप में पढ़ें