लखनऊ। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से पिलखानी-सानेहवाल ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े कार्यों के लिए सरहिंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से सोमवार से 30 जून तक ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इससे बेगमपुरा सहित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
02238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा स्पेशल 27, 28, 29 व 30 जून, 02237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा 26, 27, 28 व 29 जून, 04650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना स्पेशल 26, 28 व 30 जून, 04649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना स्पेशल 25, 27 व 29 जून को निरस्त रहेगी।
वहीं, 04674 अमृतसर-जयनगर शहीद स्पेशल 25, 27 व 29 जून, 04673 जयनगर-अमृतसर शहीद स्पेशल 26, 28 व 30 जून, 02356 जम्मूतवी-पटना स्पेशल 27 व 30 जून, 02355 पटना-जम्मूतवी स्पेशल 26 व 29 जून, 02318 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 29 जून, 02317 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल 27 जून, 02358 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 28 जून व एक जुलाई, 02357 कोलकाता-अमृतसर स्टेशन 26, 29 जून, 05098 जम्मूतवी भागलपुर स्पेशल 29 जून, 05097 भागलपुर जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 24 जून, 03006 पंजाब मेल 26, 27, 28, 29 व 30 जून, 03005 पंजाब मेल 25, 26, 27, 28 व 29 जून, 02332 जम्मूतवी हावड़ा स्पेशल 27, 28 जून और 02331 हावड़ा-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 25, 26 जून को रद्द रहेगी।