फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यावसायिक शिक्षा में सशक्त बनाएगी अटल टिंकरिंग लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए परिसर में अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) की स्थापना की जाएगी। केंद्र सरकार के अटल इनोवेशन मिशन के तहत बनाई जाने वाली प्रयोगशाला में थ्रीडी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उपकरण शमिल होंगे। इनकी मदद से विद्यार्थी विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और व्यावसायिक शिक्षा में सशक्त होंगे।
विज्ञापन

आधुनिक प्रयोगाशाला से विद्यार्थियों में करके सीखने के सिद्धांत को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल विकसित करने में परिपक्व भी होंगे।

लखनऊ मंडल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लैब के लिए शासन व विभाग ने बजट भी जारी कर दिया है। विद्यालयों के तीन शिक्षकों को इसे चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजधानी के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिनहट, राजकीय इंटर कॉलेज सैरपुर, अभिनव विद्यालय करौरा मोहनलालगंज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नरही और पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज अनैया खरगापुर में लैब बनाई जाएगी। मंडल के सीतापुर में 10, हरदोई में चार, रायबरेली में पांच कॉलेज, उन्नाव में दो और लखीमपुर खीरी में दो अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें