फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड : चौथे चरण में 21 हजार को सीटें हुई एलॉट, 22 अक्तूबर से पूल काउंसलिंग के लिए होगा रजिस्ट्रेशन

Tue, 12 Oct 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस चरण में 31,315 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और 27,061 अभ्यर्थियों ने अपनी च्वॉइस लॉक की थी। इस चरण में 21,406 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है उनको 16 अक्टूबर तक अपना सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश काउंसलिंग के चौथे चरण का सीट आवंटन का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इस चरण में 31,315 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और 27,061 अभ्यर्थियों ने अपनी च्वॉइस लॉक की थी। इस चरण में 21,406 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है उनको 16 अक्टूबर तक अपना सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन


संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की आवंटित विश्वविद्यालय-महाविद्यालय की फीस 5000 से कम है तो उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। अन्य आवंटित अभ्यर्थियों को शेष शुल्क जमाकर अपना आवंटन पत्र अवश्य डाउनलोड करना होगा। अन्यथा अभ्यर्थियों का सीट आवंटन स्वत: निरस्त हो जायेगा।

उन्होंने कहा है कि सीट आवंटित अभ्यर्थियों को अपने आवंटन पत्र तथा मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में तत्काल रिपोर्टिंग करनी चाहिए। वहीं जिन अभ्यर्थियों को अब तक किसी भी चरण में सीट आवंटित हुई है ओर वे किन्हीं कारणों से अपना सीट कंफर्मेशन शुल्क अब तक जमा नहीं कर पाये हैं। उनके लिये सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि भी 16 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है। प्रो. बाजपेई ने बताया कि चौथे चरण के बाद 22 अक्टूबर से पूल काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें