बेटी होने पर युवक ने पत्नी को पीटा और नवजात बच्ची को जान से मारने की कोशिश की
- फोटो : अमर उजाला
मोहनलाल गंज के गोपालखेड़ा की निशा शुक्ला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी उन्नाव में असोहा थानाक्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अनुज कुमार से हुई थी। शादी के एक साल बाद उसने बेटी सत्या को जन्म दिया। निशा का आरोप है तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर पति उसे अस्पताल नहीं ले गए। जिसके बाद उसने भाई अमित को बुलाया। भाई ने आशियाना स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया।