फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

महिला का गला रेतकर फेंका, हालत गंभीर, परिचित को कॉल कर कहा- उसने मेरा गला काट दिया है

Thu, 10 Oct 2019 02:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
1 of 5
लोहिया अस्पताल में भर्ती सीमा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गोसाईंगंज के इकाना स्टेडियम के पास बुधवार देर रात बदमाशों ने एक महिला का गला रेतकर फेंक दिया। राहगीर ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने परिचित को कॉल कर कहा कि उसने मेरा गला काट दिया है। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
 

2 of 5
महिला का गला रेता - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक रात करीब 11 बजे सूचना मिली की इकाना स्टेडियम के पास महिला घायल पड़ी है। उसके गले से आवाज नहीं निकल रही थी।

3 of 5
लोहिया अस्पताल में भर्ती सीमा - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच रास्ते से गुजर रहे कमता के शिवांश सक्सेना उसे कार से लोहिया अस्पताल ले गए। शिवांश ने पुलिस को सूचना दी कि महिला का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया है।

4 of 5
लोहिया अस्पताल में भर्ती सीमा - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक अस्पताल में पहुंची महिला ने कागज पर लिखकर अपना नाम सीमा सोनी बताया। उसने एक पांच साल की बेटी होने की बात भी कही। वारदात को अंजाम देने वाले के बारे में पूछताछ शुरू की गई तो वह बेहोश हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 5
लोहिया अस्पताल में भर्ती सीमा - फोटो : अमर उजाला
कागज पर लिखा ‘एन’ और बेहोश हो गई
सूचना पर विभूतिखंड थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी पहुंचे। इस दौरान महिला ने कागज पर अपना नाम लिखा। पुलिस ने हमला करने वाले का नाम पूछा तो वह ‘एन’ ही लिख पाई थी। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी लिखा। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस के मुताबिक सीमा ने गला कटने के बाद परिचित को कॉल किया था, जिससे सिर्फ इतना ही कह सकी थी कि ‘उसने मेरा गला काट दिया है’। पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि सीमा ने किसे अंतिम बार कॉल किया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें