फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2025: बीसी सखी की बेटी अंशिका बनी जिले की दूसरी टॉपर, आईएएस बनकर देश सेवा करने का है सपना

Tue, 13 May 2025 10:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, संग्रामपुर (अमेठी)

सार

इंटरमीडिएट की परीक्षा में अमेठी की अंशिका यादव ने जिले में सेकेंड टॉपर बनने की उपलब्धि हासिल की है। अंशिका के पिता प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो मां बीसी सखी हैं।
विज्ञापन
अमेठी की अंशिका यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मेधा के बल पर जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास करने के बाद अंशिका यादव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेकेंड टॉपर की उपलिब्ध हासिल की है। अंशिका यादव के पिता देवराज यादव प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो मां गीता यादव मड़ौली गांव की बीसी सखी हैं।

विज्ञापन


संग्रामपुर के मड़ौली गांव की निवासी अंशिका यादव निम्न मध्यम परिवार से हैं। पिता देवराज ने बताया कि वह बेटी को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं मां गीता यादव ने कहा कि बेटी को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार परिश्रम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में 10वीं में अदीबा और 12वीं में शादाब ने मारी बाजी, बने जिला टॉपर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सोशल मीडिया से दूर रहती हैं 99 फीसदी अंक लाने वाली अनुष्का, बोलीं- चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है सपना


अंशिका ने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई करती हैं। नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने अच्छा परिणाम प्राप्त किया है। समय-समय पर पाठ्यक्रम को रिवाइज किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में सेल्फ स्टडी का काफी समय मिला, जिसका परिणाम परीक्षा में दिखा है। परिवार ने हमेशा साथ दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें