फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधानसभा का घेराव करने जा रही बीसी सखी गिरफ्तार, इको गार्डन भेजा गया, मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगें रखीं

Mon, 12 Aug 2024 01:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बीसी सखी ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया और विधानसभा की ओर मार्च किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं बीसी सखी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बीसी सखियों ने चारबाग से "बीसी सखी न्याय" तिरंगा यात्रा निकाली, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सखियों ने विधानसभा मार्ग की ओर बढ़ते हुए विधानभवन घेरने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। विरोध में कई सखियों ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने उन्हें पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं मानी तो गिरफ्तार कर उन्हें इको गार्डन ले जाया गया। इस दौरान महिला पुलिस और सखियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


सखियों की इस पदयात्रा के चलते विधानसभा मार्ग पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई। पद यात्रा निकाल रही बीसी सखी सुष्मिता यादव, अंजू कटियार, सीमा लोधी ने कहा कि हमें जो वर्तमान में मानदेय दे दिया जा रहा है वह बहुत ही कम है, एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है दूसरी ओर इतने कम मानदेय में हम किस महोत्सव की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा हम सभी काफी दिन से काम कर रहे हैं इसलिए हम सभी को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। वेतन परमानेंट करके दस हजार रुपये दिया जाए। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने जो नियुक्ति के समय उनसे वादे किए थे उसको पूरा नहीं किया इसलिए हमें अपने अधिकारों के प्रति लड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें