योग को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करेगा बीबीएयू
स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के साथ एमओयू करेगा विवि
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय योग को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करेगा। इसके लिए बीबीएयू बंगलुरु के स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के साथ एमओयू करेगा। बीबीएयू के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने रविवार को दो दिवसीय योग कार्यशाला के समापन पर यह बात कही।
प्रो. सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जल्द ही हम एक सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू करें और परिसर में योग केंद्र खोलने का प्रयास किया जाए। ‘अत्यधिक तनाव का स्व प्रबंधन’ विषय पर चल रही दो दिवसीय योग कार्यशाला के दूसरे दिन ग्रुप डिस्कशन हुआ तथा प्रतिभागियों को विभिन्न योग का अभ्यास कराया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र उपस्थित रहे। कार्यशाला के अध्यक्ष प्रो. रिपुसूदन सिंह ने कहा कि हमारा दो दिन का ये अनुभव शानदार रहा।