फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : पांच हजार विद्यार्थियों की डिग्री पर इस साल भी संकट

Fri, 20 Sep 2024 07:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के ज्यादातर विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह हो चुके हैं। लेकिन, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में इस साल भी दीक्षांत समारोह होने की उम्मीद कम है। इस वजह से पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों को इस साल भी डिग्री नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन



बीबीएयू में पिछले छह महीने से नियमित कुलपति नहीं है। कार्यवाहक कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा दीक्षांत समारोह के आयोजन पर किसी तरह का फैसला नहीं ले रहे हैं। शिक्षकों के अनुसार, केंद्रीय विवि होने की वजह से यहां केंद्रीय स्तर पर प्रोटोकॉल मेंटेनेंस करना होता है।दिसंबर में कार्यवाहक कुलपति सेवानिवृत्त होंगे। लेकिन इससे पहले समारोह को अंतिम रूप देना मुश्किल है। उधर, डिग्री के लिए विद्यार्थी प्रशासनिक भवन के चक्कर लाग रहे हैं।

विश्वविद्यालय में आखिरी बार साल 2022 में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ था। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति शामिल हुईं थीं। साल 2022 से अब तक पीएचडी के साथ स्नातक और परास्नातक के दो सत्र बीत चुके हैं। लेकिन, पास आउट विद्यार्थियों को अभी तक डिग्री नहीं मिल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें