फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में संचालित डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डीएसीई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया 20 मई तक ऑनलाइन चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस केंद्र पर विशेष रूप से अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में मदद मिलती है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि डीएसीई की स्थापना केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के तहत आने वाले डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से हुई थी। यह केंद्र बीबीएयू परिसर में कार्यरत है और इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. शशि कुमार को सौंपी गई है।

छात्रों को होंगे ये फायदे
केंद्र के समन्वयक प्रो. शशि कुमार ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को यूपीएससी, यूपीपीएससी सहित अन्य उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जाती है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाता है।
विज्ञापन


100 सीटों पर लिए जाएंगे आवेदन
इस वर्ष डीएसीई में कुल 100 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 20 मई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवेश से जुड़ी सारी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है।

इस तरह करें आवेदन
आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bbau.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां वेबसाइट पर ही मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें