फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार समर स्पेशल गाड़ियों की संचालन अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बिहार से दिल्ली आने-जाने वाली की सुविधा के लिए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। अब यह नौ जुलाई तक चलेंगी। इसको लेकर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी की ओर से सूचना भी जारी कर दी गई है। जिन ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है उनमें प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली 04018 आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर गाड़ी अब 10 जुलाई तक चलेगी। इसी तरह प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 04017 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनल गाड़ी 11 जुलाई तक चलेगी। प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 04030 आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर आठ जुलाई तक और प्रत्येक बुधवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 04029 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल नौ जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें