फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: बीबीएयू में पीजी के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, यहां देखें- फीस से लेकर रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल

Mon, 09 Jun 2025 03:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बीबीएयू में पीजी पाठ्यक्रमों के पंजीकरण प्रक्रिया के लिए अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक पंजीकरण न कराने वाले छात्र 24 जून तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क देकर फॉर्म भर सकेंगे। यह शुल्क सभी श्रेणियों पर समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन
बीबीएयू लखनऊ(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में इस समय पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 18 जून है। इस तिथि में पंजीकरण के लिए चूकने वाले छात्र-छात्रा को विलंब शुल्क के साथ फिर चार दिनों का समय मिलेगा।

विज्ञापन


24 जून तक 1000 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करवा सकेंगे। ये शुल्क सभी कैटेगरी के छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। हालांकि अभी मौजूदा समय में यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों 300 रुपये का शुल्क निर्धारित है।

ये भी पढ़े- UP Weather News: झुलसा देने वाली धूप में उमस ने ढाया सितम, आज पारा 43 डिग्री तक जाने के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- बिजली का निजीकरण: विरोध में उतरे किसान और उपभोक्ता संगठन, 22 को महापंचायत पर होगा बड़ा फैसला; आज दिल्ली में बैठक

यहां कराएं पंजीकरण

पंजीकरण के लिए https://bbaucuet.samarth.edu.in/pg/ लिंक पर जाना होगा। वहीं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर उपलब्ध पीजी पाठ्यक्रम 2025-26 के लिए बीबीएयू सूचना बुलेटिन और प्रवेश विवरणिका के साथ-साथ छात्रावास मैनुअल भी अपलोड कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें