बीबीएयू में पीजी पाठ्यक्रमों के पंजीकरण प्रक्रिया के लिए अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक पंजीकरण न कराने वाले छात्र 24 जून तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क देकर फॉर्म भर सकेंगे। यह शुल्क सभी श्रेणियों पर समान रूप से लागू होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में इस समय पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 18 जून है। इस तिथि में पंजीकरण के लिए चूकने वाले छात्र-छात्रा को विलंब शुल्क के साथ फिर चार दिनों का समय मिलेगा।
विज्ञापन
24 जून तक 1000 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करवा सकेंगे। ये शुल्क सभी कैटेगरी के छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। हालांकि अभी मौजूदा समय में यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों 300 रुपये का शुल्क निर्धारित है।
पंजीकरण के लिएhttps://bbaucuet.samarth.edu.in/pg/ लिंक पर जाना होगा। वहीं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.inपर उपलब्ध पीजी पाठ्यक्रम 2025-26 के लिए बीबीएयू सूचना बुलेटिन और प्रवेश विवरणिका के साथ-साथ छात्रावास मैनुअल भी अपलोड कर दिया गया है।