फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करवा चौथ पर 300 करोड़ के कारोबार से बाजार गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। करवा चौथ पर बाजार ने 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सराफा और साड़ी बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रही। इसके अलावा स्कूटी, मोबाइल व महंगी घड़ियों के साथ मिठाइयों की भी अच्छी बिक्री रही।
विज्ञापन

सराफा बाजार में 100 करोड़, साड़ियों में 70-80 करोड़, मिठाई व गिफ्ट आइटम में 50-60 करोड़ और मोबाइल व घड़ियों में पांच करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्रनाथ रस्तोगी बताते हैं कि दाम बढ़ने से सराफा कारोबार में इजाफा हुआ, लेकिन वजन में कमी रही। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि सबसे महंगा करवा 90 हजार रुपये का बिका। सराफा के बाद सबसे ज्यादा खरीद साड़ियों और लहंगों की रही। चरखन, सिल्क और बंधेज की साड़ियां और महीन काम के वजनदार लहंगे भी खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें