फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षक ने डांटकर कक्षा से कर दिया था बाहर...

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेडिकल की पढ़ाई के दौरान मैं सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुनी गई थी, पर एक बार शिक्षक ने मुझे डांटकर कक्षा से बाहर कर दिया था। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने शुक्रवार को विद्यार्थियों के सामने यह खुलासा किया तो सभागार ठहाकों, तालियों से गूंज उठा। मौका था केजीएमयू के सालाना सांस्कृतिक उत्सव रैप्सोडी के दौरान कॉफी विद जॉर्जियन कार्यक्रम का।
विज्ञापन

प्रो. सोनिया ने बताया कि रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की क्लास के दौरान शिक्षक ने मेरी तरफ इशारा करके सवाल पूछा। मुझे लगा कि वे किसी और से सवाल कर रहे हैं। कई बार ऐसा होने पर उन्होंने डांटकर मुझे बाहर कर दिया।

एक छात्र ने उनसे पूछा कि पुराने और आज के समय में मेडिकल की पढ़ाई में क्या फर्क है? इस पर कुलपति ने कहा कि अब सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई में छात्राओं की संख्या काफी अधिक है। कुलपति ने कहा, दोबारा जन्म मिले तो फिर से डॉक्टर ही बनना चाहूंगी।
विज्ञापन




गीत-संगीत और डांस का जलवा

रैप्सोडी के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने गीत-संगीत के साथ डांस की प्रस्तुतियां दीं। मोस्ट इंटरटेनिंग एक्ट बीडीएस कीट्स पर तालियां बटोरी। सिंगिंग में अर्घजीत प्रथम, विवेक अनुरागी-उत्सवी श्रीवास्तव द्वितीय पुरस्कार और अभय-स्वीटी को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें