फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षकों को समायोजन के लिए करना होगा अभी और इंतजार

Sun, 17 Sep 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षकों के समायोजन पर लगी रोक 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी है और राज्य सरकार से दो हफ्ते में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने अजय कुमार सिंह व चार अन्य की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार से याचिका पर जानकारी मांगी थी।

संयुक्त सचिव ने याचिका का जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

याची के अधिवक्ता आरके ओझा का कहना है कि छात्र संख्या के आधार पर अध्यापकों को सरप्लस घोषित करना सही नहीं है। अनिवार्य शिक्षा कानून 2009 लागू होने के बाद विषय वार अध्यापक नियुक्त होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


अंग्रेजी, गणित व कला विषय के अलग-अलग अध्यापक होने चाहिए। ऐसे में समायोजन कानून के विपरीत होने के कारण रद्द होने योग्य है। इस प्रकरण में सुनवाई अब 23 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें