फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने विधानभवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 17 Sep 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Picture - फोटो : self
विज्ञापन
विधान भवन के सामने शनिवार दोपहर मऊ निवासी दुष्कर्म पीड़िता व हाईस्कूल की छात्रा ने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर महिला थाने भेजा।
विज्ञापन


छात्रा ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने के बारे में सीएम को संबोधित प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया है।

छात्रा ने बताया कि चार सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसका परिचित विशाल यादव और रामदरश विद्यार्थी शादी की बात कहकर उसे ले गए थे।

नई बाजार में एक मकान में ले जाकर विशाल ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे स्कॉर्पियो कार में बैठाकर खोहिया पट्टी गांव ले जाया गया। कार में कमलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुरेंद्र यादव, रामानंद यादव ने घर पर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

छात्रा कहना है कि बदमाशों का कहना था कि वह रेप का आरोप ललकू यादव और संजय यादव पर लगाकर उन्हें फंसा दे। छात्रा ने मना किया तो राम दरश ने रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


छात्रा को तीन दिन तक बंधक बना कर रखा गया। तीसरे दिन बदमाश उसे दोहरीघाट थाना ले गए। जहां फर्जी भाई बनाकर उसकी तरफ से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद भी उसे छोड़ा नहीं गया। बाद छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत करवाई तो पुलिस ने पांच लाख रुपये लेकर बदमाशों को छोड़ दिया।

जिससे निराश होकर उसने आत्मदाह का फैसला किया। राजधानी पुलिस का कहना है कि उसकी शिकायत दोहरीघाट थाना भेज दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें