फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के 283 और स्कूलों का कोई अता-पता नहीं, मान्यता निरस्त

Tue, 09 Jul 2019 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त 283 और स्कूलों का कोई अता-पता नहीं है। विभाग ने इन स्कूलों को भी बंद घोषित करते हुए पूर्व में दी गई मान्यता को निरस्त कर दिया हैै। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है कि यदि ये स्कूल भविष्य में संचालित होते पाए गए तो आरटीई के तहत कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले गत सप्ताह 85 स्कूलों को बंद घोषित किया गया था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों ने इन स्कूलों के संचालित न होने की रिपोर्ट दी है।

इन स्कूलों ने यू डायस पोर्टल पर भी अपना ब्योरा अपलोड नहीं किया और न ही इनका सत्यापन हो पाया है। ये सभी स्कूल प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि यू डायस पर डाटा न मिलने की वजह से जांच में ये स्कूल संचालित नहीं मिले। यदि भविष्य में ये स्कूल संचालित मिलते हैं तो इनके खिलाफ आरटीई के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रतिदिन 10 हजार रुपये के हिसाब से अर्थदंड वसूला जाएगा। दो हफ्तों में कुल 368 स्कूलों को बंद घोषित कर उनकी मान्यता खत्म की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें