फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद: 48 घंटे बाद भी शुरू नहीं हुए जिले के अंदर तबादले के आवेदन, दो अप्रैल से होनी थी शुरुआत

Fri, 04 Apr 2025 10:55 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होनी थी पर अभी तक नहीं हो पाई है। शिक्षक परेशान हैं। वहीं, विभाग के अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय बाद शुरू होनी वाली परस्पर तबादले की प्रक्रिया विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली से अटकी पड़ी है। 48 घंटे बाद भी ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं होने से शिक्षक काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि मार्च में बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया गया कि एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए आवेदन एक से 11 अप्रैल और जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए आवेदन दो से 11 अप्रैल तक होंगे।

विज्ञापन


इस क्रम में एक से दूसरे जिले के लिए आवेदन तो शुरू हो गए, लेकिन दो अप्रैल से शुरू होने वाले जिले के अंदर तबादले के आवेदन अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन वह भी कोई जवाब नहीं दे रहे। वहीं जिले के अंदर तबादले के लिए आवेदन 11 अप्रैल तक लेकर प्रक्रिया 18 मई तक पूरी करनी है। जिससे गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जा सके।

ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- वक्फ संशोधन बिल से हम सहमत नहीं, दुरुपयोग होने पर मुसलमानों का साथ देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ सुपरजायंट्स: टीम से जुड़ेंगे आकाशदीप, जहीर खान ने की मेट्रो की सवारी, रोहित के फॉर्म पर बोले ये बोले पोलार्ड


उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि शिक्षकों के लिए ट्रांसफर का लिंक अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसे जल्द जारी किया जाए और शिक्षकों को अतिरिक्त अवसर भी दिया जाए। वहीं उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षक दिनभर वेबसाइट ही चेक कर रहे हैं। यह शिक्षकों के साथ धोखा है। बेसिक शिक्षा परिषद इस प्रक्रिया को जल्द शुरू कराए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें