प्रो. आरके धीमान
- फोटो : amar ujala
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान सहित यहां के 13 विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। इन्होंने चिकित्सा के साथ शोध के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किया है।
कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में एसजीपीजीआई के निदेशक और हेपटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राधा कृष्ण धीमान का भी नाम है।
इसके अलावा रेडियोडायनोसिस विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, न्यूरोलॉजी के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. यूके मिश्रा, मेडिकल जेनेटिक्स की प्रो. डॉ. सरिता अग्रवाल, गैस्ट्रो सर्जरी के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. विनय कपूर, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के प्रोफेसर और वर्तमान में जिपमेर पांडिचेरी के डायरेक्टर प्रो. राकेश अग्रवाल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. उदय चंद्र घोषाल, न्यूरोलॉजी की प्रो. जयंती कालिता, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल पोद्दार, एंडोक्राइन सर्जरी के प्रो. गौरव अग्रवाल, नेफ्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. नारायण प्रसाद, मॉलिक्यूलर मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर आलोक कुमार और एंडोक्राइनोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रोहित सिन्हा शामिल हैं।