लखनऊ रेजीडेंसी के पास तीन युवकों को मंगलवार को एक लावारिस पर्स मिला। बुधवार को युवक आवास विकास कार्यालय के पास बंटवारे को लेकर आपस में लड़ रहे थे तभी मौके पर दरोगा नन्हे लाल वर्मा चालक मुन्नी पाल, आरक्षी अजीत सिंह पहुंचे।
दरोगा ने युवकों से पर्स के बारे में पूछताछ की। युवकों ने पर्स के बारे में पूरी जानकारी दी। उसमें रखे परिचयपत्र व अन्य दस्तावेज से पता चला कि पर्स गोमती नगर निवासी शशि सिंह का है पुलिस ने पर्स से मिला मोबाइल नंबर डायल करके शशि से पर्स के बारे में पूछा।
वह पर्स गुम होने से परेशान थीं। बताया कि कल रेजीडेंसी के पास से गुजरते समय पर्स कहीं गुम हो गया था। पुलिस ने शशि को फोन करके बुलाया अन्य लोगों की मौजूदगी में पर्स लौटाया। पर्स में रुपये और कई जरूरी कागजात थे। शशि ने पर्स पाकर पुलिस की काफी सराहना की और धन्यवाद दिया।