फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को प्रभावित करने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग गलत, ऐसे आतंकियों को रोकें: मायावती

Wed, 03 Feb 2021 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन को प्रभावित करने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर कंटीले तारों और कीलों की जबरदस्त बैरिकेडिंग अनुचित है। सरकार को ऐसे इंतजाम देश की सीमाओं पर और आतंकवादियों को रोकने के लिए करने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांग मानकर तीनों कृषि कानून वापस ले। मायावती ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में जरूरी कामकाज और जनहित के मुद्दे भी प्रभावित हो रहे हैं।
 
 
मायावती पहले भी तीनों कृषि कानूनों को लेकर आपत्ति जता चुकी हैं और केंद्र सरकार से इन्हें वापस लेने की अपील करती रही हैं।

बता दें कि इस समय दिल्ली की सीमाओं पर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर दी गई है। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि वो बात करने के लिए तैयार है। पहले की गई 11 दौर की वार्ता में सरकार ने डेढ़ साल के लिए कृषि कानूनों को निलंबित करने का प्रस्ताव किसानों को दिया था पर सहमति नहीं बनी। किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें