फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : रात में लगाए जा रहे थे कोरोना के टीके, चार गिरफ्तार, 18 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 30 Aug 2021 11:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

शनिवार रात करीब 11 बजे एक मकान में कुछ लोगों द्वारा कोरोना का टीका लगाए जाने की सूचना ग्रामीणों ने मीडिया कर्मियों को दी। यह सूचना मिलते ही कुछ चैनल के लोग मौके पर पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। यह देख टीका लगा रहे लोग भड़क गए और मीडिया कर्मियों के कैमरे ही नहीं तोड़े बल्कि इन लोगों को एक कमरे में बंद भी कर दिया।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैदपुर (बाराबंकी) ब्लॉक क्षेत्र हरख के मानपुर गांव में रात के अंधेरे में लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा था। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर टीका लगा रहे लोगों ने उनके कैमरे तोड़ दिए और एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर मीडिया कर्मियों ने मामले की सूचना डीएम और एसपी को दी गई। उच्चाधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत मानपुर में शनिवार रात करीब 11 बजे एक मकान में कुछ लोगों द्वारा कोरोना का टीका लगाए जाने की सूचना ग्रामीणों ने मीडिया कर्मियों को दी। यह सूचना मिलते ही कुछ चैनल के लोग मौके पर पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। यह देख टीका लगा रहे लोग भड़क गए और मीडिया कर्मियों के कैमरे ही नहीं तोड़े बल्कि इन लोगों को एक कमरे में बंद भी कर दिया। मीडिया कर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी डीएम और एसपी को दी। अधिकारियों की सूचना पर जैदपुर, सतरिख, सफदरगंज और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी संख्या में पुलिस देख टीकाकरण कर रहे लोग पूरा सामान समेट कर भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को मौके से धर दबोचा और मीडिया कर्मियों को मुक्त कराया।

पुलिस ने लखपेड़ाबाग निवासी नितिन श्रीवास्तव की तहरीर पर 18 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि वे श्रावस्ती से वैक्सीन लाए थे जिसे यहां लोगों को लगाया जा रहा था क्योंकि यहां के लोग पहले श्रावस्ती जाकर टीका लगवा चुके हैं। क्षेत्र में ऐसे गलत ढंग से वैक्सीन लगाने का यह पहला मामला नहीं है।  
विज्ञापन

-
हरख के मानपुर गांव में रात के अंधेरे में लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर मौके पर भेज दी गई है। पूरी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन से जो निर्देश मिलेगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें