फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: लापरवाही पर महिला इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, ब्रीफिंग में रहे अनुपस्थित

Tue, 20 Aug 2024 11:14 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्रीफिंग से गायब रहने पर महिला इंस्पेक्टर सहित तीन को निलंबित कर दिया गया है। बाराबंकी में 23 अगस्त को नौ केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 23 अगस्त से जिले में नौ केंद्रों पर होने जा रही सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लेकर लापरवाही करने पर एसपी दिनेश कुमार सिंह ने एक महिला इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार शाम यह कार्रवाई की गई साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई पुलिसकर्मी या अन्य कर्मचारी इस परीक्षा में लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट... डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां आपका सेंटर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही सीधी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आई सामने, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर होनी है। जिसमें पांच केंद्र शहर कोतवाली क्षेत्र के हैं। इनमें से एक केंद्र का पर्यवेक्षक महिला सेल की प्रभारी इंस्पेक्टर रत्ना सिंह को बनाया गया था।

22 अगस्त को हिंद मेडिकल कॉलेज के सभागार में परीक्षा की तैयारी को लेकर एसपी ने ब्रीफिंग की थी जिसमें परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। इस ब्रीफिंग में परीक्षा संबंधित तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी गई लेकिन इंस्पेक्टर रत्ना सिंह, असंद्रा थाने में तैनात सिपाही राहुल सिंह और कुर्सी थाने में तैनात सिपाही प्रवीण सिंह ब्रीफिंग से गायब रहे।

समीक्षा में इनकी उपस्थिति ना पाए जाने पर इनसे जवाब तलब किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें