फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: अवसानेश्वर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचे चोर, 8 किलो चांदी समेत 25 लाख की चोरी

Wed, 04 Feb 2026 11:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर के गर्भगृह में घुसकर चोरों ने 25 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने आस्था को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के गर्भगृह तक घुस गए और चांदी के छत्र समेत करीब 8 किलो चांदी व अन्य कीमती पूजा सामग्री लेकर फरार हो गए। चोरी की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। प्रत्यक्ष संकेतों से सामने आया है कि एक चोर ने मंकी मास्क पहन रखा था, जिससे पहचान छिपाई जा सके। हैदरगढ़ के कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


चिंताजनक पहलू यह है कि मंदिरों में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। बुधवार सुबह ही जानकारी मिली कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली तीर्थ स्थित मंदिर से भी पूजा सामग्री चोरी कर ली गई। पिछले एक महीने के भीतर जिले के कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें