पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नहर जैदपुर, सिद्धौर होते हुए हैदरगढ़ की ओर जाती है, इसलिए पूरे रास्ते में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नहर में कई जगह जाल भी डाले गए हैं ताकि लापता लोगों का पता चल सके।
गांव में मातम, प्रशासन सकते में
गंगौली गांव में कोहराम मचा हुआ है। पवन का छोटा भाई अरविंद, जो इटावा में काम करता है, जैसे ही खबर मिली, वह भागा-भागा घर पहुंचा। मां का पहले ही निधन हो चुका है और अब पूरे परिवार के लापता होने से गांव में मातम पसरा है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है और जल्द ही कोई सुराग मिलने की उम्मीद है। यह सिर्फ एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह थी, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।