फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी में न्यायालय की तीसरी मंजिल से कैदी ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Fri, 17 Jan 2025 03:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिला कारागार से अदालत लाया गया कैदी न्यायालय की तीसरी मंजिल से कूद गया। उसकी हालत गंभीर है। वह बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाया गया कैदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिला कारागार से अदालत लाया गया कैदी न्यायालय की तीसरी मंजिल से अचानक कूद गया। इससे कचहरी में अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जयपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तजा गांव निवासी इसरात (50) को एनडीपीएस के एक मामले में शुक्रवार दोपहर जिला न्यायालय लाया गया था और उसे कोर्ट नंबर 37 में पेश करना था। बताते हैं कोर्ट की ओर जाते समय इसरात ने अचानक तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उसे आनन फानन वहां से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि पैरों में गंभीर चोटें आई है फिलहाल कैदी बेहोशी की अवस्था में है। हादसे की खबर सुनने के बाद मौके पर उसके परिजन भी पहुंच गए। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि पता चला है कि इसरात किसी मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें