फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो सिपाही और एक बदमाश जख्मी, पांच गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2018 02:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
बदमाशों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जहांगीराबाद पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम से सोमवार की देर रात हुई मुठभेड़ में सीतापुर निवासी पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान चली गोली में एक बदमाश व दो पुलिस कर्मी घायल हुए है। पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


जिले के प्रभारी एसपी शशीकांत तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर रात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चिलहटा घाट के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने एक कार को आते देख रोका तो उस पर सवार लोग भागने लगे। वायरलेस सेट पर कार का पीछा करने की सूचना पर क्राइम ब्रांच के साथ एएसपी दिगंबर कुशवाहा व सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने कांबिंग शुरू की तो पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग हुई जिसमें एक बदमाश सुरेंद्र पासी के पैर में गोली लग गई तो जवाबी फायरिंग में सिपाही प्रवीण शुक्ला व नरेंद्र बहादुर सिंह भी घायल हो गए। कुछ देर बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों में सुरेंद्र पासी निवासी ग्राम महतोपुर थाना रेउसा सीतापुर, सिपाहीलाल निवासी बढहीडीह थाना रेउसा, सुमिरन निवासी गुढरूवा, त्रिभवन निवासी सिरपतपुर थाना थानगांव, अरमान निवासी टेढ़ीपुरवा थाना बिसवां जनपद सीतापुर शामिल है। इनके पास से पुलिस ने तीन तमंचा, चार कारतूस , सात मोबाइल फोन व एक कार बरामद किया है।
विज्ञापन


नई बस्ती में डकैती के बाद की थी युवक की हत्या
प्रभारी एसपी शशीकांत तिवारी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि बीते 5 जनवरी को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें एक युवक की हत्या भी हुई थी। इसके अलावा शहर में दो जगह पर मोबाइल लूटने की बात भी स्वीकार की। इन बदमाशों में सुरेंद्र पासी के खिलाफ लखनऊ, सीतापुर व बाराबंकी जिलों के विभिन्न थानों में दस आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं जबकि सिपाहीलाल व सुमिरन के खिलाफ भी कई केस हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें