फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: कब्रिस्तान में फंदे से लटकता मिला प्रेमी का शव, रात में मां को फोन कर बताया अब नहीं रहेंगे जिंदा

Sun, 11 May 2025 07:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के सफदरगंज में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। युवक ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि अब जिंदा नहीं रहेंगे। सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। 
विज्ञापन
कब्रिस्तान में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के जैदपुर क्षेत्र से शनिवार को प्रेम प्रसंग में घर छोड़ कर गए एक युवक का शव रविवार को सफदरगंज क्षेत्र में कब्रिस्तान के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के भाई ने युवती के परिजनों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

विज्ञापन


जैदपुर के मंझपुरवा मजरे बंभौरा गांव निवासी हर्ष रावत (20) डीजे के स्टेज पर लाइटिंग का काम करता था। उसका प्रेम प्रसंग क्षेत्र के ही एक गांव की किशोरी से चल रहा था। परिजनों के मुताबिक प्रेम प्रसंग को लेकर हुई बातचीत के बाद शनिवार को हर्ष घर छोड़कर चला गया था। चर्चा है कि युवक किशोरी के साथ जाता देखा गया था। परिजनों के अनुसार रात में हर्ष ने अपनी मां को फोन लगाकर कहा था कि अब हम जिंदा नही रहेंगे। फांसी लगा कर जान दे देंगे। इससे घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

रविवार सुबह लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव के निकट कब्रिस्तान की झाड़ियों में ग्रामीणों को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सफदरगंज पुलिस ने शव को उतरवा कर तलाशी ली तो मोबाइल फोन व आधार कार्ड बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त हर्ष के रूप में हुई। सफदरगंज के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें