फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: सड़क हादसे में घायल चचेरे भाइयों की इलाज के दौरान मौत, पिता ने हादसे के दिन ही तोड़ दिया था दम

Wed, 04 Jun 2025 12:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पिता ने हादसे के दिन ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
जैदपुर में हुए हादसे में तीन मौतें हुई हैं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले जैदपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल दो सगे मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इनमें से एक मासूम के पिता की मौत उसी दिन हो गई थी। अभी सात घायलों का इलाज जारी है। 

विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के करौंदीकला गांव निवासी पप्पू के पुत्र नसरूद्दीन की बरात सोमवार को मसौली गई थी। निकाह के बाद घर लौट रही बरातियों से भरी वैन जैदपुर इलाके में हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें देर रात ही निजामुद्दीन की अस्पताल में मौत हो गई थी।

मंगलवार को जिला अस्पताल में सही इलाज नहीं मिलने से परिजन घायलों को लखनऊ के अस्पतालों में लेकर पहुंचे थे। इनमें निजामुद्दीन के पुत्र शाहनवाज (7) और उसके भाई सहाबुद्दीन का पुत्र अरसद (5) की लखनऊ की निजी अस्पताल में बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे यह खबर गांव पहुंची कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें