गांव में मौके पर जांच करती सीओ डॉ. बीनू सिंह।
- फोटो : amar ujala
घर में लूटपाट के इरादे से छत पर पहुंचे बदमाशों को गृहस्वामी ने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें गृहस्वामी को गोली लग गई और वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया लेकिन सभी भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र में सीतापुर जिले की सीमा से लगा रहलामऊ गांव है। बृहस्पतिवार को इस गांव के एक मकान में नगदी जेवर बटोरने के बाद बदमाश गांव के ही संतोष प्रजापति के मकान को निशाना बनाने पहुंचे थे। रात करीब 2:30 बजे संतोष ने खटपट की आवाज सुनी तो वह जाग गया। उसने देखा कि उसके छत पर कुछ बदमाश खड़े हैं। बदमाशों को देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने फायर झोंक दिया।
ये भी पढ़ें - सिस्टम को नचा रहे खूनी भेड़िये... स्पेशल टास्क फोर्स, ड्रोन-ट्रैप कमरे भी असहाय; ये है हमले बढ़ने की वजह
ये भी पढ़ें - सीएम योगी तक पहुंचा बहराइच में भेड़िए के आतंक का मामला, ऑपरेशन भेड़िया पूरा करने में जुटीं 16 टीमें
गोली लगने से संतोष के हाथ के चीथड़े उड़ गए हालांकि तब तक ग्रामीण इकट्ठा हो चुके थे और उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकले। रात 2:30 बजे मौके पर पहुंची कसीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह ने पूरे मामले की जानकारी के बाद बदमाशों की सुराग में काफी देर तक कांबिंग की।
सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायल को अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घायल का इलाज लखनऊ के केजीएमयू स्थित ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।