फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: टक्कर मारने के बाद युवक को 800 मीटर तक घसीट ले गया डंपर, मौके पर हुई मौत

Thu, 07 Sep 2023 07:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

मृतक की शादी करीब ढाई साल पहले शबनम (22) के साथ हुई थी। उसके एक पुत्री भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा ली होती तो हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज चौराहे बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक में फंसा युवक करीब आठ सौ मीटर तक घसीटते हुए चला गया। डंपर को दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में पकड़ा गया।  

विज्ञापन


सुबेहा इलाके के तेजी का पुरवा गांव निवासी अकरम (24) अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी को लाने के लिए इसरौली गांव अपनी ससुराल जा रहा था। देवीगंज चौराहे पर हैदरगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अकरम का शरीर ट्रक में फंसकर करीब 800 मीटर दूर तक घसीटता हुआ चला गया। जब तक लोग उस तक पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। 

 मृतक की शादी करीब ढाई साल पहले शबनम (22) के साथ हुई थी। उसके एक पुत्री भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा ली होती तो हादसा टल सकता था।
विज्ञापन


तेज रफ्तार डंपर रामसनेहीघाट होते हुए सीधे दरियाबाद की तरफ भाग निकला। आगे दरियाबाद की रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया जिसे बाद में दरियाबाद पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी शव देखकर बेहोश हो गई। असंद्रा थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें