फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: सीढ़ियों पर बैठने को लेकर विवाद, हॉस्टल में घसीटकर युवक को पीटा, नीचे फेंका

Sun, 26 Apr 2026 11:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

युवक हॉस्टल की सीढ़ियों पर बैठा था। इसी बात को लेकर उसका हॉस्टल मालिक से विवाद हो गया। आरोप है कि मुन्नू और उसके साथियों ने विनय को अंदर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन
हॉस्टल की सीढ़ियों पर बैठने को लेकर विवाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के सफेदाबाद कस्बे में रविवार शाम मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को हॉस्टल में घसीटकर बेरहमी से पीट दिया गया। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


झोपड़पट्टी सफेदाबाद निवासी विनय (18) पुत्र दिनेश सरथरा के रहने वाले मुन्नू के हॉस्टल की सीढ़ियों पर बैठा था। इसी बात को लेकर उसका हॉस्टल मालिक से विवाद हो गया। आरोप है कि मुन्नू और उसके साथियों ने विनय को अंदर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। 

घायल के बाबा नरेश के मुताबिक हमलावरों ने उसे इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे तो विनय गंभीर हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस काफी देर तक मौके पर मौजूद रही, लेकिन करीब 20 मिनट घायल को अस्पताल नहीं भिजवाया। बाद में ग्रामीणों के दबाव पर उसे निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मौके पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें