फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: हिंद मेडिकल कॉलेज में लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव, पुलिस मौके पर पहुंची

Sat, 12 Oct 2024 09:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

MBBS student commits suicide: बाराबंकी के हिंद मेडिकल कॉलेज में एक एमबीबीएस छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के एक छात्र का शव फंदे पर लटका पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में लगी है परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार वाराणसी जिले के थाना बड़ागांव क्षेत्र के खुशहालीपुर गांव निवासी डॉ. ओमप्रकाश यादव का पुत्र विकास प्रसाद यादव (26) एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र बताया गया है।

विज्ञापन


 शनिवार शाम हॉस्टल के कमरे में  शव लटका पाए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है की छानबीन की जा रही है। बता दें कि हिंद में ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है। अभी हाल ही में नर्सिंग की छात्रा सलोनी का शव फंदे पर लटका मिला था। जिसमें उसके भाई व एक सीनियर छात्रा समेत तीन लोग जेल गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें