मतदाता पर्ची बांटने में लापरवाही बरतने वाली बीएलओ के खिलाफ दरियाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधानसभा दरियाबाद के मतदाता स्थल संख्या 175 उच्च प्राथमिक विद्यालय औसेरगढ़ में पंचायत सहायक पूजा सिंह बीएलओ के पद पर तैनात हैं।