फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: छत पर चल रहा था धर्मांतरण कार्यक्रम, पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया, 100 लोग सभा में थे शामिल

Sun, 18 May 2025 07:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक घर की छत पर धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस सभा में करीब 100 लोग शामिल थे। पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
18 लोगों को हिरासत में लिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर मजरे बांकीपुर गांव में रविवार को एक मकान की छत पर धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब 100 लोग प्रार्थना सभा में शामिल थे जिनमें अधिकांश गौतम बिरादरी के थे।

कार्यक्रम का मुख्य आयोजक राधेश्याम गौतम मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर एक वैगनार गाड़ी और दर्जनों मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें