फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: रील बनाने के चक्कर में युवक ने रोका ट्रेन का इंजन, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 03 Dec 2024 07:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले के एक सिरफिरे युवक ने रील बनाने के लिए ट्रेन का इंजन रोक दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
रील बनाने के लिए इंजन के सामने खड़ा युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके में देवा रोड पर ओवरब्रिज के नीचे से गुजरी रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक द्वारा रील बनाने के चक्कर में ट्रेन का इंजन रोकने की कोशिश करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक रेलवे लाइन पर क्रॉसिंग बंद होने के बाद खड़ा रहा। इस दौरान मालगोदाम से शंटिंग इंजन निकल रहा था।

विज्ञापन


इंजन नजदीक आने के बाद भी युवक ट्रैक से नहीं हटा तो पायलट ने इंजन रोक दिया। इसके बाद पायलट ने युवक को रोका तो वह मौके से चला गया। रेलवे क्रॅासिंग पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।

जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना है। वीडियो में मौजूद युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें