फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक खुले, ग्राहकों को मिली जमा-निकासी और सेवाएं

विज्ञापन
हड़ताल स्थगित होने से सोमवारको खुला बैंक।
विज्ञापन
लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मुद्दों के निस्तारण के लिए बैंककर्मियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टलने से सोमवार को बैंक खुले और सामान्य तरीके से कामकाज हुआ। ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से रविवार की देर रात हड़ताल स्थगित होने के संबंध में पत्र जारी किया गया था।
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारी और कर्मचारी पांच दिवसीय बैकिंग, पीएलआई योजना भेदभाव रहित लागू करने और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल को देखते हुए आरबीआई के निर्देश पर रविवार को बैंक खुले और कामकाज हुआ था। हड़ताल होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होतीं। रविवार देर रात यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल स्थगित किए जाने की घोषणा कर दी। इसके बाद सोमवार को बैंक रोजाना की तरह खुले और कामकाज हुआ। फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि बैंकों में सामान्य तरीके से कामकाज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें