फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक मैनेजर पर दुष्कर्म करने, लोन की रकम हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर की शिक्षिका ने पीजीआई के हैबतमऊ निवासी प्राइवेट बैंक के मैनेजर आशीष कुमार यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी पत्नी, पिता, भाई व एक सहयोगी पर पीड़िता के नाम से लोन लेकर 4.5 लाख रुपये हड़पने व ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि पीड़िता सीतापुर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बीते वर्ष लोन के सिलसिले में उनकी सीतापुर के प्राइवेट बैंक के मैनेजर आशीष कुमार यादव से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 24 जुलाई 2024 को आरोपी लोन की बात करने के बहाने उन्हें सीतापुर के होटल में ले गया।

आरोप है वहां आशीष ने शिक्षिका से दुष्कर्म करने के साथ उनका अश्लील वीडियो, फोटो बना ली। इस बीच आरोपी ने पीड़िता के नाम से बैंक से 4.5 लाख रुपये का लोन हासिल कर रकम पत्नी शालिनी, पिता रामलखन, भाई दुर्गेश के खाते में ट्रांसफर कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इसमें सहयोगी श्रीधर ने उसका साथ दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उनका वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, शिक्षिका ने यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की, पर कुछ नहीं किया गया। कोर्ट के आदेश पर कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी ने बताया कि पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें