फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक सवार की डंपर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
रमेश कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ससुराल जा रहे बाइक सवार उन्नाव के महरामऊ निवासी रमेश कुमार (40) की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह मुताबिक राजगीर रमेश कुछ समय से आशियाना स्थित बंगला बाजार में पत्नी सरस्वती, बेटी श्रेया व बेटे आर्यन के साथ रहते थे। सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से रायबरेली के खांडेपुर स्थित ससुराल के लिए निकले थे। मोहनलालगंज के भागू खेडा के पास पीछे से आया डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। रमेश हेलमेट लगाए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी रमेश के घरवालों को दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें