फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर का मामला: जेवरातों से भरा मिला बैंक लॉकर; मिलते जा रहे काली कमाई के पुख्ता सुराग

Tue, 17 Dec 2024 08:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर का का बैंक लॉकर जेवरातों से भरा मिला। विजिलेंस की जांच में काली कमाई के पुख्ता सुराग मिलते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
NDA के निलंबित ओएसडी रवींद्र यादव के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में नोएडा अथॉरिटी के पूर्व ओएसडी रवींद्र सिंह यादव के ठिकानों पर शनिवार को छापे बाद विजिलेंस ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक का लॉकर खुलवाया। इसमें बड़ी मात्रा में सोने के बेशकीमती आभूषण मिले हैं। विजिलेंस के अधिकारी इनका मूल्यांकन करा रहे हैं, जिसके बाद इसे भी उनकी अघोषित संपत्तियों में शुमार किया जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस ने शनिवार को रवींद्र सिंह यादव के नोएडा और इटावा के ठिकानों पर छापा मारा था, जहां से करीब 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अर्जित करने के प्रमाण मिले थे। जांच में सामने आया है कि उन्होंने इटावा में एक दर्जन से अधिक कृषि एवं आवासीय भूखंड भी खरीदे थे। 

विजिलेंस के अधिकारी इन भूखंडों की वास्तविक कीमत का आकलन करने में जुटे हैं। ये सारी संपत्तियां रवींद्र सिंह की मुश्किलों में इजाफा करने वाली हैं, क्योंकि उन्होंने इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी थी। 

सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में विजिलेंस

विजिलेंस की खुली जांच में भी उनकी 2.44 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों का ही पता चला था। वहीं उनकी कुल आय 94.49 लाख रुपये पाई गई थी। छापों में उनके पास सौ गुना अधिक चल-अचल संपत्तियां होने का खुलासा होने के बाद विजिलेंस सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें