गोंडा। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सुभागपुर में आयोजित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी कार्यक्रम का उद्घाटन डीडी कृषि मुकुल तिवारी व संस्थान के निदेशक तरुण कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय संकाय भीम सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकुल तिवारी ने कृषि के फायदे बताते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। कृषि से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं तथा कृषि से सम्बंधित दुकान डालने की प्रक्रिया के बारे में बताया। संवाद