फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंककर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। बैंककर्मियों की सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल के चलते आरबीआई के निर्देश पर रविवार को बैंक खोले गए और कामकाज हुआ। बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर और काले कपड़े पहनकर काम किया।
विज्ञापन

नेशनल कॉन्फेडरेशन बैंक इंप्लाइज (एनसीबीई) के महामंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि रिजर्व बैंक के अनुमोदन पर आईबीए (भारतीय बैंक संघ) ने रविवार को कार्य दिवस घोषित किया था। इसका यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने विरोध किया कि बैंकों के द्विपक्षीय समझौते के अनुसार अवकाश के दिन (रविवार) को कार्य दिवस नहीं बनाया जा सकता, मगर रिजर्व बैंक आपातकालीन परिस्थितियों में रविवार व घोषित छुट्टियों में बैंक खोल सकता है। जिन बैंक कर्मियों को अवकाश के दिन बुलाया गया है। उन्हें 200 फीसद की दर से ओवरटाइम का भुगतान और अधिकारियों को डिस्कंफर्ट भत्ता देना होगा। बताया कि केंद्र सरकार के विरोध में बैंक कर्मियों ने काला फीता बांधकर या काले कपड़े पहनकर बैंक कार्य किया है। फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी सुबह 11 बजे स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर एकत्र होकर सभा एवं प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें