फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर होगी विहिप और सपा के बीच नूरा कुश्ती

Fri, 11 Oct 2013 02:42 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की ओर से 18 अक्तूबर को प्रस्तावित संकल्प दिवस मनाने की सरकार इजाजत नहीं देगी।
विज्ञापन


आला अफसरों ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों की राय पर सरकार ने यह फैसला किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन की राय में संकल्प दिवस के आयोजन की अनुमति दिया जाना उचित नहीं होगा।

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से 18 अक्तूबर को राम जन्मभूमि मंदिर के पुनर्निर्माण के संघर्ष का संकल्प लेने का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

विहिप नेताओं के मुताबिक यह आयोजन देश भर में एक लाख जगहों पर किया जाएगा।

पढ़ें-संकल्प सभाओं पर प्रतिबंध से खिलीं भगवा खेमे की बांछें

यूपी में पिछले दिनों बिगड़े सांप्रदायिक माहौल के मद्देनजर उच्च अधिकारी मान रहे हैं कि इन हालात में राम मंदिर के पुनर्निर्माण के मुद्दे को लेकर बड़े पैमाने पर होने वाली गतिविधि से माहौल और बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि इसके बाद भी अगर कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रयास होगा, तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विहिप की ओर से आयोजित अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए देखें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें