रेलवे प्रशासन एक जुलाई से 15069/70 ऐशबाग गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15053/54 लखनऊ जंक्शन छपरा एक्सप्रेस, 15083/84 उत्सर्ग एक्सप्रेस, 15077/78 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस में बेडरोल की सुविधा बहाल कर रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे की शेष 10 ट्रेनों में भी जल्द ही यह सुविधा बहाल होगी।
31 अगस्त तक प्रभावित रहेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
परिचालन संबंधी कारणों से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पीके सिंह ने बताया कि सिंगरौली टनकपुर शक्तिनगर के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस दो महीने तक टनकपुर से सिंगरौली और शक्तिनगर की जगह चोपन तक जाएगी। सिंगरौली व शक्तिनगर से चोपन के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।
आज से अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त
उत्तर मध्य रेलवे के वीरागंना लक्ष्मीबाई जंक्शन से कानपुर सेंट्रल रेलवे सेक्शन के पामा, रसूलपुर गोवामऊ, भीमसेन स्टेशनों के बीच डबलिंग के कार्य के चलते एक व आठ जुलाई को अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस तथा चार व 11 जुलाई को दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। दूसरी ओर एक से 14 जुलाई तक ग्वालिर बरौनी एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। वहीं चार व 11 जुलाई को चलने बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी।